फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape try from a lady

Hapur News: खेत पर जा रही महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Fri, 20 Jun 2025 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 20 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
rape try from a lady
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने कुछ लोगों पर उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने गांव के ही तीन व्यक्तियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम लगभग छह बजे वह अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ अपने खेत पर बने देवताओं पर पूजा अर्चना करने गई थीं। आरोप है कि यहां गन्ने के खेत में पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के तीन व्यक्तियों ने गाली गलौज कर उनकी पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनकी पुत्री को भी गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास किया था। इस दौरान आरोपियों ने गले से सोने की चेन व कानों के कुंडल भी झपट लिए थे। शोर मचाने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए थे। वह पुत्री के साथ किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया था। इस पर उनके चाचा ने डायल 112 डायल कर पुलिस व स्थानीय चौकी को घटना की सूचना दी थी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस दो आरोपियों को अपने साथ चौकी ले गई थी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed