{"_id":"6aad73e65d38f949250fec1f","slug":"locals-opposed-the-food-zone-being-constructed-at-the-ganga-ghat-hapur-news-c-306-1-gha1001-124001-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा घाट पर बन रहे फूड जोन का स्थानीय लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा घाट पर बन रहे फूड जोन का स्थानीय लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन
ब्रजघाट। गंगा नगरी में गंगा घाट के पास प्रस्तावित फूड जोन के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए काम रुकवा दिया। सीएनडीएस विभाग की ओर से प्रस्तावित फूड जोन का व्यापार मंडल, घाट सभा और केवट संघ समेत कई स्थानीय संगठनों ने विरोध किया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पर्यटन विभाग जबरन ऐसी जगह पर निर्माण कार्य करा रहा है, जो नगर पालिका की पार्किंग के रूप में इस्तेमाल होती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्थान श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के साथ-साथ आसपास के घरों के लोगों, श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए रास्ते के रूप में भी उपयोग होता है। ऐसे में यहां निर्माण होने से पार्किंग की समस्या और बढ़ सकती है। सभासद अरुण गौड़ ने बताया कि गंगानगरी में पहले से ही पार्किंग की समस्या गंभीर है। बड़ी पार्किंग संख्या एक और दो पहले ही बंद हो चुकी हैं। वर्तमान में केवल एक पार्किंग बची है, जिसका इस्तेमाल श्रद्धालु करते हैं। मेले और अन्य पर्वों के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती है। वहीं, हेमंत गौड़ ने आरोप लगाया कि विभाग स्थानीय लोगों की जरूरतों को नजरअंदाज कर ठेकेदारों के हित में काम कर रहा है। वहीं, हरीश नागर ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो स्थानीय लोग भूख हड़ताल करेंगे।
सीएनडीएस जेई आशीष गर्ग ने बताया कि फूड जोन बनने से श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से बातचीत की जाएगी और उनकी आपत्तियों पर विचार करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।