{"_id":"6aae4820fff74be454093493","slug":"moving-bike-suddenly-catches-fire-rider-jumps-off-to-save-his-life-chaos-ensues-on-highway-in-hapur-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: चलती बाइक में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: चलती बाइक में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर मची अफरा-तफरी
Sat, 19 Sep 2026 02:57 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:57 PM IST
सार
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे 09 पर रामा अस्पताल के समीप चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही चालक ने बाइक से कूदकर जान बचाई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
चलती बाइक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे 09 पर रामा अस्पताल के समीप चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही चालक ने बाइक से कूदकर जान बचाई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। चालक ने खतरा भांपते हुए बाइक से छलांग लगा दी। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। हाईवे पर आग लगी देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। कुछ देर बाद बाइक पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि चलती बाइक में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन