फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Stricter enforcement against the operation of old vehicles; daily drives to be conducted

Hapur News: पुराने वाहनों के संचालन पर और बढ़ेगी सख्ती, हर दिन चलेगा अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Stricter enforcement against the operation of old vehicles; daily drives to be conducted
हापुड़। निर्धारित आयु सीमा पूरी करने के बाद भी एनसीआर के जिलों में वाहनों का संचालन कर वायु प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध अब कार्रवाई और सख्त होगी। हर दिन जिले में अभियान चलाकर वाहनों को सीज करते हुए स्क्रैप के लिए सेंटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, एनसीआर क्षेत्र में पुराने वाहनों के संचालन पर रोक लगाने का उद्देश्य बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना है। अभियान को केवल विशेष दिनों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि हर दिन कार्रवाई की जाएगी। इससे पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के संचालन पर प्रभावी अंकुश लगेगा। विभाग की ओर से वाहन स्वामियों से निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों का संचालन नहीं करने की अपील भी की गई है। यदि वाहनों की एनओसी, एनसीआर क्षेत्र से बाहर के लिए नहीं ली जाती है और इसके बाद भी वाहन का संचालन होता है तो इन्हें स्क्रैप कराया जाएगा। परिवहन विभाग के अनुसार, इस प्रकार के करीब तीन हजार वाहनों का पंजीयन निलंबित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

मामले में एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे का कहना है कि अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीमों की ओर से सड़कों पर वाहनों की जांच की जाएगी। हर दिन जिले में अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed