फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Pickup driver dies in collision with truck in Hapur

हापुड़ में दर्दनाक हादसा: ट्रक का टायर फटा, पीछे से आ रही पिकअप टकराई, चालक ने मौके पर ही तोड़ा दम

Fri, 20 Jun 2025 03:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Jun 2025 03:38 PM IST
सार

घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद कुछ देर तक हाइवे पर जाम की स्थिति रही।

विज्ञापन
Pickup driver dies in collision with truck in Hapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के पिलर नंबर 108 के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गढ़ से मसूरी जा रहा पिकअप वाहन तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक का पिछला टायर अचानक फट गया। पिकअप चला रहे मसूरी निवासी शाह अली के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद कुछ देर तक हाइवे पर जाम की स्थिति रही। सीओ अनीता चौहान का कहना है कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed