{"_id":"67daf52855d46e4df20f034d","slug":"main-accused-arrest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-121722-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रवीण की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रवीण की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Wed, 19 Mar 2025 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 19 Mar 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में 13 मार्च की शाम हुए प्रवीण हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी अंकित को पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अब हत्याकांड में फरार चौथे आरोपी की तलाश कर रही है।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि 13 मार्च की शाम मृतक प्रवीण निवासी गांव नवादा जिला गौतमबुद्धनगर अपने दोस्त राहुल नागर निवासी गांव जुनैदपुर जिला गौतमबुद्धनगर व उनके चचेरे भाई अंकित के साथ गांव काठीखेड़ा पहुंचे थे। राहुल नागर की बहन पिंकी की शादी सोनू फौजी निवासी गांव काठीखेड़ा से हुई थी। इसी दिन देवर अंकित ने पिंकी के साथ मारपीट कर दी थी।
पिटाई की सूचना पर राहुल नागर, मृतक प्रवीण व अंकित यहां पहुंचे थे। लौटते समय आरोपी अंकित ने अपने तीन दोस्त बिजेंद्र, मोहित व विपिन के साथ प्रवीण को घेरकर बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस आरोपी बिजेंद्र व मोहित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्याकांड में फरार चौथे आरोपी विपिन को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।