{"_id":"675080d9f002e1401306b61c","slug":"house-constructioon-hapur-news-c-135-1-hpr1001-117662-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 40 करोड़ से रेलवे कर्मचारियों के लिए बनेंगे आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 40 करोड़ से रेलवे कर्मचारियों के लिए बनेंगे आवास
Wed, 04 Dec 2024 09:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 04 Dec 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत हापुड़ रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण होने के बाद रेलवे कर्मचारियों के लिए आवास बनाए जाएंगे। कर्मचारियों के लिए बहुमंजिला भवन में आवास बनेंगे। योजना के दूसरे चरण में कार्य किया जाएगा। रेलवे कर्मचारियों को स्पोर्ट्स क्लब के साथ सामुदायिक भवन भी बनाया जाएगा। रेलवे द्वारा निर्माण कार्य पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे प्रशासन द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
हापुड़ रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया था। जहां यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में रेलवे कर्मचारियों को भी सुविधा मुहैय्या कराने के लिए रेलवे प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। कर्मचारियों के लिए रेलवे द्वारा आवासीय भवन बनाए जाएंगे। स्टेशन के पास विभाग द्वारा बहुमंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। आवास के साथ ही रेलवे कर्मचारियों के लिए स्पोर्ट्स क्लब और सामुदायिक भवन का भी निर्माण होगा, जिसमें रेलवे कर्मचारी किसी समारोह का आयोजन कर सकेंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों के टहलने के लिए मैदान भी बनाया जाएगा।
जर्जर हुए पुराने आवास
वर्तमान में रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ 373 आवास बने हुए हैं, जहां सैकड़ों परिवार रहते हैं। अनेक आवासों की स्थिति जर्जर हो चुकी है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दूसरे चरण में नए आवास का काम शुरू होगा। रेलवे द्वारा जीआरपी चौकी के पास स्टेशन द्वार की दिशा में बहुमंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
कोट-
रेलवे द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रथम चरण में हापुड़ रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण किया जा रहा हैं। जहां यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। दूसरे चरण में रेलवे कर्मचारियों के लिए बहुमंजिला इमारतों में आवास का निर्माण कराया जाएगा। एक ही छह के नीचे अनेक परिवार निवास करेंगे, जहां उन्हें भी अनेक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। -वीके त्यागी, कार्य निरीक्षक