फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: चोरी का खुलासा करने के लिए चार दिन का दिया अल्टीमेटम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चोरी का खुलासा करने के लिए चार दिन का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन

हापुड़। भाकियू नगर अध्यक्ष के घर दिन दहाड़े लाखों की चोरी के मामले में गुस्साए कार्यकर्ता शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां, एएसपी को ज्ञापन सौंपकर चार जनवरी तक मामले का खुलासा करने और चोरी का सामान वापस दिलाने की मांग की। राहत नहीं मिलने पर पांच जनवरी से हापुड़ कोतवाली में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।
भाकियू जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड से श्यामनगर को जोड़ने वाले लिंक रोड पर बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस बदमाशों को रोक पाने में नाकाम हो रही है। जिसके चलते संगठन के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी के घर से दिन दहाड़े 50 हजार की नकदी, लाखों के आभूषण चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन

हाथ में कट्टा लहराते हुए बदमाश बाइक से भागे, दिन के समय जब बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं तो रात के समय क्या हाल रहता होगा। जंगल में भी चोरों का आतंक बढ़ रहा है, आए दिन नलकूपों पर चोरी हो रही है। लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी हुई है। कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर, मांग उठाई। एएसपी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि चार जनवरी तक मामले का खुलासा नहीं हुआ तो पांच जनवरी से कोतवाली हापुड़ पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर राजवीर सिंह भाटी, राजेंद्र प्रधान, रवि भाटी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed