{"_id":"602428528ebc3ee96665c91c","slug":"hapur-news-garh-news-gbd213515122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों ने किया कब्जा
विज्ञापन
ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों ने किया कब्जा
गढ़मुक्तेश्वर। गांव मोहम्मदपुर रूस्तमपुर के ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि को दबंगों से मुक्त कराए जाने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिन्होंने भूमि कब्जामुक्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रूस्तमपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पलवाड़ा रोड चौराहे पर खसरा संख्या 394 और 395 में ग्राम समाज की भूमि स्थित है। जिसमें गांव के बच्चे और युवा खेलकूद करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही रहने वाले कुछ दबंग किस्म के लोगों ने लेखपाल से सांठगांठ कर उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और निर्माण कार्य करा रहे हैं। विरोध करने पर ग्रामीणों से अभद्रता और गाली-गलौज की जाती है। इस संबंध में थाने पर तहरीर दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने उक्त भूमि की सही ढंग से पैमाइश कराकर अवैध कब्जे से मुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने एसडीएम को भी शिकायती पत्र दिया है। इस मौके पर मुकेश, कुंवरपाल, ओमकार, लोकेश कुमार, ब्रजपाल, कपिल, संजय कुमार, मुख्तयार, हरज्ञान सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कराकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। संवाद