{"_id":"6a761812e9e381a35c0aa591","slug":"finding-a-friend-brought-happiness-to-life-the-glory-of-friendship-resonated-in-the-poems-hapur-news-c-135-1-hpr1006-146234-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: यार मिला तो जिंदगी खुशहाल हुई, कविताओं में गूंजी मित्रता की महिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: यार मिला तो जिंदगी खुशहाल हुई, कविताओं में गूंजी मित्रता की महिमा
विज्ञापन
पिलखुवा। श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम के अंतरराष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मित्रता दिवस पर अखिल भारतीय ऑनलाइन काव्य संध्या का आयोजन किया गया। देशभर के कवियों ने मित्रता के विभिन्न स्वरूपों पर आधारित रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल ने की। महासचिव शशिकला पाण्डेय ने सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ कराया। संस्था के संस्थापक व वरिष्ठ कवि अशोक गोयल चक्रवर्ती ने कविता के माध्यम से सच्ची मित्रता का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश के कटनी की आंचल जैन ने किया। कवियों ने श्रीकृष्ण-सुदामा और राम-सुग्रीव की मित्रता पर आधारित रचनाएं सुनाकर मित्रता के आदर्शों को जीवंत किया।
संध्या श्रीवास्तव, आशा शर्मा, नीरजा सिंह, ज्योत्सना चोपड़ा, रीता गुगलानी, सुषमा भंडारी, डॉ. किरण कुमारी, सरिता श्रीवास्तव, ममता गुप्ता, डॉ. बबीता अग्रवाल सहित अनेक रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। अंत में बीना गोयल ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।