{"_id":"64c2987abbad5476d002a0f7","slug":"fight-between-two-group-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1505-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ठेला लगाने पर विवाद, दो भाइयों को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ठेला लगाने पर विवाद, दो भाइयों को चाकू मारकर किया घायल
Thu, 27 Jul 2023 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 27 Jul 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भगवानपुरी के बाहर नान और चाय का ठेला लगाने को लेकर जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। दो सगे भाइयों को चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कन्हैयापुरी में किराए पर रहने वाले सुनील यादव और उनके भाई जंग बहादुर भगवानपुरी के बाहर नान का ठेला लगाते हैं। बृहस्पतिवार को भी ठेला लगाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान वहां चाय-परांठा का ठेला लगाने वालों से उनकी कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो लाठी डंडे और धारदार हथियार भी चले। इससे लोगों में भगदड़ मच गई, जंगबहादुर के शरीर में कई स्थानों पर चाकू मारा गया। सुनील यादव को भी गंभीर चोट आई हैं। किसी तरह लोगों ने दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। एएसपी मुकेश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस तरह माहौल बिगाड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।