{"_id":"6aad73c9c712495d420efe2e","slug":"idol-immersion-in-the-ganga-continues-despite-the-ban-hapur-news-c-306-1-gha1001-124003-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रोक के बावजूद गंगा में मूर्ति विसर्जन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रोक के बावजूद गंगा में मूर्ति विसर्जन जारी
विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा तट पर मौजूद गणपति विसर्जन करने पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत सोशल मीडिया
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए एनजीटी के आदेश पर मूर्ति विसर्जन पर रोक और प्रशासन की ओर से वैकल्पिक विसर्जन स्थल चिन्हित किए जाने के बावजूद ब्रजघाट में गंगा नदी में मूर्तियों का विसर्जन जारी है। शुक्रवार देर शाम दिल्ली और गाजियाबाद की ओर से आए श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट पहुंचकर गंगा में मूर्तियों का विसर्जन किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे।
एनजीटी और शासन स्तर से गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए नदी में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाते हुए अलग-अलग स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद श्रद्धालु सीधे गंगा घाट पर पहुंचकर मूर्तियों का विसर्जन कर रहे हैं। शुक्रवार देर शाम भी कई श्रद्धालु मूर्तियां लेकर ब्रजघाट पहुंचे और रोक के बावजूद उन्हें गंगा में प्रवाहित कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रजघाट पर गंगा में मूर्ति विसर्जन को लेकर लगातार निर्देश जारी किए जाते हैं, लेकिन प्रभावी निगरानी नहीं होने के कारण इनका पालन नहीं हो पा रहा है। इससे गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है।
गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्रशासन की ओर से लोगों से निर्धारित विसर्जन स्थलों का इस्तेमाल करने की अपील की जाती है। इसके बावजूद मुख्य गंगा घाट पर मूर्ति विसर्जन होना व्यवस्थाओं की निगरानी पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ब्रजघाट पर पुलिस और प्रशासन की निगरानी बढ़ाई जाए और निर्धारित स्थानों के अलावा गंगा में मूर्ति विसर्जन करने वालों को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि पुलिस टीम के साथ इस तरह की गतिविधि पर रोक लगाई जाएगी, गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन नहीं होने दिया जाएगा।