फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   DM's Orders Ineffective; Encroachments Narrow Pathways

Hapur News: डीएम के आदेश बेअसर, अतिक्रमण से रास्ते संकरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
DM's Orders Ineffective; Encroachments Narrow Pathways
ब्रजघाट में गंगा के तट पर दुकानदारों ने किया अतिक्रमण। संवाद
ब्रजघाट। डीएम के स्पष्ट आदेशों के बावजूद गंगानगरी ब्रजघाट क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

गंगा स्नान के लिए रोजाना आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गंगा किनारे और मुख्य बाजार के मार्गों पर दुकानदारों द्वारा सामान बाहर तक फैलाकर रखा जा रहा ह। इससे रास्ते संकरे हो गए हैं। कई स्थानों पर स्थिति ऐसी है कि पैदल चलने तक की जगह नहीं बचती। भीड़भाड़ के समय श्रद्धालुओं को एक-दूसरे से टकराते हुए गुजरना पड़ता है। इससे हादसे की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन स्तर से अतिक्रमण हटाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाने की बात कही जाती है, लेकिन यह केवल कागजों तक ही सीमित रहता है। डीएम के आदेश के बाद भी न तो स्थाई कार्रवाई हो पाई है और न ही अतिक्रमणकारियों पर सख्ती दिखाई गई है। इसके कारण हालत खराब होते जा रहे हैं, 60 फीट चौड़े रास्ते को सिर्फ 35 फीट छोड़ा गया है, बाकी रास्ता अतिक्रमण की चपेट में है।
विज्ञापन

इससे साफ है कि प्रशासनिक स्तर पर निगरानी और निरंतर कार्रवाई की कमी बनी हुई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि गंगा स्नान जैसे पवित्र कार्य के लिए आने पर भी उन्हें अव्यवस्था और भीड़ का सामना करना पड़ता है। इससे उनकी आस्था पर भी असर पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण के खिलाफ सख्त और स्थाई कार्रवाई की जाए, ताकि ब्रजघाट क्षेत्र में व्यवस्था सुधर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी का कहना है कि टीम के साथ जाकर अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। नोटिस और मुनादी कर पहले अलर्ट किया जाएगा फिर कार्रवाई शुरु होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed