{"_id":"6a99ac5a07a0c11b170bc33c","slug":"dressed-in-the-attire-of-kanha-the-children-gave-a-magnificent-performance-hapur-news-c-135-1-hpr1002-147737-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कान्हा के परिवेश में सजकर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कान्हा के परिवेश में सजकर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन
एसएसवी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जिलेभर के स्कूलों में बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। बच्चों ने राधा-कृष्ण के परिवेश में सजकर अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
न्यू शिवपुरी स्थित शिवा पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। यशवी, जूही ने ‘मैया यशोदा’, सारा, अक्षिता, यशिका, आध्या, दृष्टि, नंदनी, काव्या, लियांशा ने मनमोहक नृत्य किया। स्कूल के अध्यक्ष राकेश सैनी व रेनू सैनी ने बच्चों को कृष्ण लीला के बारे में बताया। इस दौरान मटकी फोड़ने का कार्यक्रम भी हुआ।
मोदीनगर रोड स्थित एसबीएम स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छात्र नितिन ने ‘देवकी नंदन तुमको वंदन, रखते सबकी लाज’ की सुंदर प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्म लीला से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय में छात्राओं ने सामूहिक नृत्य, डांडिया, नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति से भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप व उनकी लीलाओं को जीवंत कर दिया। प्रधानाचार्य मीनाक्षी यादव ने छात्राओं को सत्य, धर्म, सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। स्वाति गर्ग, कुलदीप कसाना का सहयोग रहा।
एलएन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आराधना वाजपेयी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन हम सभी उपवास रखते हैं, इस दिन मांगी गई मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्म लीला से जुड़ी घटनाओं का सुंदर मंचन किया। अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सचिव विनय त्यागी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
इंड्स ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर अनेक कार्यक्रम किए। इसमें ‘छोटी-छोटी गैया’, ‘छोटे-छोटे ग्वाल’ और ‘मैया यशोदा’ जैसे भजनों पर सुंदर नृत्य किया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। प्रबंधक महेंद्र शर्मा ने छात्रों को इस त्योहार का महत्व समझाया।
मिनीलैंड कॉन्वेंट और ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, सुदामा, गोपियों की मनमोहक पोशाकें पहनकर मन मोह लिया। साथ ही ‘गोविंदा आला रे’, ‘बड़ा नटखट है रे’ भजनों पर नृत्य किया। प्रधानाचार्या ऋचा शर्मा ने भगवद्गीता के उपदेशों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।
पीएसडी स्कूल में छात्र चिराग, वसुंधरा, मिष्टी, परी, सृष्टि, समीक्षा ने मटकी, बांसुरी, डांडिया का अद्भुत प्रदर्शन किया। श्रीकृष्ण की बाल लीला, मटकी, माखन चोरी की नाटिका प्रस्तुत की। प्रबंधक अंजू शर्मा, लोकेश शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
डीएवी पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर छात्राओं ने कृष्ण-राधा के स्वरूप की मनोरम झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य डॉ. विनीत त्यागी ने कहा कि कृष्ण का समस्त जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने वाला था। आज के समय में सबसे उपयोगी गीता का उपदेश भी उन्होंने संसार की भलाई के लिए दिया।