फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Deadly attack by entering the house and firing

Hapur News: घर में घुसकर जानलेवा हमला कर की फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack by entering the house and firing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला कोठीगेट अहाता में घर के सामने बन रही गली का विरोध कर कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर तलवार, लाठी डंडों से हमला कर फायरिंग कर दी। हमले में परिवार के पिता, पुत्री व दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मोहल्ला निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब सवा 11 बजे उसके घर के सामने नगर पालिका द्वारा गली का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी बीच गली बनाने का विरोध कर मोहल्ले के ही नरेश चंद्र, विपिन, गांधी, राहुल, नितिन व सिद्धू उसके घर में घुस आए और लाठी डंडे, तलवार, ईंटों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। बचाव करने आए उसके पिता, बहन व भाई पर उक्त लोगों ने हमला किया।
विज्ञापन


इसमें परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े का शोर सुनकर पड़ोस के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख सभी आरोपी उसे व परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed