{"_id":"000250b508112b2d152dc478bbf095aa","slug":"life-imprisonment-husband-in-wife-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या में पति को उम्रकैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या में पति को उम्रकैद
अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पति को उम्रकैद और एक लाख रुपये का अर्थदंड दिया है। कोर्ट ने दहेज की मांग के मामले में पति को बरी कर दिया। अर्थदंड की 80 प्रतिशत धनराशि मृतका के पिता को दी जाएगी।
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश तोमर ने बताया कि जिला मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी शहजाद ने अपनी बहन सोनी उर्फ अख्तरी का निकाह 2004 में पिलखुवा निवासी नौशाद अली से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालियों उसे एक लाख रुपये और बाइक देने के लिए प्रताड़ित करते थे।
जब वह दहेज की मांग का विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। छह जुलाई 2012 की सुबह ससुरालियों ने सोनी उर्फ अख्तरी पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले में शहजाद ने पति नौशाद अली, ससुर महमूद, सास शाहजहां, देवर शमशाद और दिलशाद के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। मामले में बृहस्पतिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार त्यागी ने सुनवाई करते हुए नौशाद अली को महिला की हत्या का दोषी पाया।
उसे आजीवन कारावास और एक लाख रुपये का अर्थदंड दिया। दहेज के मामले में उसे और सभी आरोपियों को बरी कर दिया। अर्थदंड में 80 फीसदी धनराशि मृतका के पिता को दी जाएगी और शेष कोर्ट में जमा की जाएगी। फैसला आने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।