फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Going to try to loot arrested.

सिपाही से लूट की कोशिश करने वाला दबोचा

Thu, 23 Feb 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 23 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Going to try to loot arrested.
लूट - फोटो : amar ujala

दस दिन पूर्व मोदीनगर रोड पर बाइक सवार सिपाही के साथ लूट की कोशिश करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने तहसील चौराहे के पास से दबोच लिया है। वहीं, पकड़े गए युवक के परिजनों का आरोप है कि युवक की सिपाही से कहासुनी हुई थी, सिपाही युवक के फंसा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार नोएडा में तैनात सिपाही सूरजभान की बहन हापुड़ के चंद्रलोक कालोनी में रहती है। दस दिन पूर्व बीमार बहन को देखने के लिए वह हापुड़ पहुंचा।
विज्ञापन


आरोप है कि जैसे ही वह मोदीनगर रोड पर पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे लूटपाट करने की कोशिश की थी। शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। बृहस्पतिवार को वह हापुड़ में अपनी बहन के यहां आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह तहसील चौराहे पर पहुंचा तो उसने वहां खड़े एक युवक को पहचान लिया और उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर साथियों की तलाश कर रही है। उधर, पकड़े गए युवक के परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले सिपाही से युवक की कहासुनी हो गई थी।

इसके बाद रंजिशन उसे फंसाने के लिए लूट का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में न्याय के लिए परिजन उच्चाधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे।

वहीं, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed