फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Elderly man died suspicious circumstances

संदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत

Tue, 22 Nov 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 22 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Elderly man died suspicious circumstances
अधेड़ की मौत - फोटो : Demo Pic

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर में मंगलवार को संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ के भाई ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर में रहने वाले भरत सिंह (50) पुत्र सलेकचंद की सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जो काफी दिनों से टीबी की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे।
विज्ञापन


भरत सिंह की मौत होने की खबर मिलते ही क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में रहने वाला उसका भाई प्रेमपाल और भाभी बाला मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीमारी के चलते मौत नहीं हुई है बताया और उन्हें जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें की मृतक की दो पत्नियां है जो चांदनेर गांव में रहती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह सामने आएगी, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed