{"_id":"7968272c7724fa9275b864befcfdd61e","slug":"car-intered-inside-truck-two-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी कार, दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक में घुसी कार, दो युवकों की मौत
अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 26 Feb 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के सिमरौली गांव के पास एनएच-24 के बीचोंबीच खड़े ट्रक में बृहस्पतिवार रात एक कार घुस गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल हो गया।
हादसे के बाद करीब एक घंटा तक हाईवे पर जाम लगा रहा। जिला बदायूं के कुंवरगांव गांव निवासी पवनकांत (28), शलभ शर्मा (27) अपने एक साथी के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे।\
बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के सिमरौली गांव के पास सड़क पर खराब खड़े ट्रक को देखकर चालक संतुलन खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रक में पीछे से घुस गई।
विज्ञापन
हादसे में कार सवार पवन कांत और शलभ शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। उनका साथी गंभीर घायल हो गया। हादसे के कारण हाईवे-24 पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और कार को ट्रक से निकालकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मृत युवकों के पास से मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त की की।
एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।