फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नेशनल हाईवे पर कार ने मजदूर को रौंदा, मौके पर मौत

नेशनल हाईवे पर कार ने मजदूर को रौंदा, मौके पर मौत

Sun, 17 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर कार ने मजदूर को रौंदा, मौके पर मौत
एनएच पर कार ने मजदूर को रौंदा, मौके पर मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने एक मजदूर को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया।
सिंभावली के रेलवे रोड निवासी रामोतार का बेटा बबलू कुमार (28) मजदूरी करता था। शनिवार शाम करीब पौने चार बजे बबलू किसी काम से बाजार आया था। इस दौरान नेशनल हाईवे पर सड़क पार करने के दौरान दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से भागने में कामयाब हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। बबलू की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम गच गया। उसके बाद मृतक के पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता रामोतार ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिनेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सड़क हादसों में महिला समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने दो युवकों को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर निवासी दो भाई अजमल और अफजाल दिल्ली में काम करते हैं। वह ईद-उल-फितर पर शुक्रवार रात बाइक से बिजनौर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े तीन बजे नेशनल हाईवे पर कृषि उप मंडी के सामने अजमल बाइक से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना गढ़-मेरठ रोड पर हुई, जहां गांव नानपुर के पास कार की साइड लगने से बाइक पर बैठी हरकेश निवासी गजरौला की पत्नी रामश्री सड़क पर जा गिरी जिससे वह घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अलग-अलग नर्सिंग होमों में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed