फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   धमकी मिलने से भयभीत परिवार ने पलायन की धमकी दी

धमकी मिलने से भयभीत परिवार ने पलायन की धमकी दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
धमकी मिलने से भयभीत परिवार ने पलायन की धमकी दी
धमकी मिलने से भयभीत परिवार ने दी पलायन की चेतावनी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दरवाजे में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी मिलने से भयभीत परिवार ने पलायन की चेतावनी दी है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नानई निवासी मुकेश देवी ने एसपी कार्यालय में हापुड़ में प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उल्लेख किया है कि उसके घर पर 12 दिसंबर की देर रात लाठी डंडे और धारदार हथियारों से लैस कई लोग आए थे, जिन्होंने अंदर से कुंडी न खोलने पर दरवाजे में तोड़फोड़ करते हुए कांच की कई बोतल भी फोड़ डाली थीं। महिला का कहना है कि उसका पति एक प्राइवेट कंपनी में बाहर नौकरी करता है, जिसके चलते करीब ढाई साल पहले गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी पर हमला कर उसकी टांग में गोली मार दी थी, इसलिए जानमाल की सुरक्षा को लेकर परिवार में दहशत बनी हुई है। शिकायत के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है, इसके चलते उसे परिवार के साथ गांव छोड़कर पलायन करना मजबूरी बन रही है। इंस्पेक्टर मनु चौधरी ने बताया कि एसपी के आदेश पर महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed