फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में लिया, मां बेटी की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में लिया, मां बेटी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में लिया, मां बेटी की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के लोधीपुर सोभन के पास रिश्तेदारी से लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में लिया, जिससे बाइक सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई और देवर घायल हो गया।
जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना निवासी सुल्तान खां सोमवार को अपनी भाभी स्वादेकीन और भतीजी रुबीना के साथ जनपद मेरठ के कस्बा किठौर में रहने वाले रिश्तेदार के घर गया था। जो रात होने पर घर को लौट रहा था। मेरठ रोड पर गढ़ क्षेत्र के गांव लोधीपुर सोभन के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार स्वादेकीन और रुबीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुल्तान घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुल्तान को अस्पताल में भर्ती कराते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे में मां बेटी की मौत होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और रोते बिलखते परिजन कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। हादसे में घायल सुल्तान ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरके राठी ने बताया कि घायल सुल्तान युवक की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश कराई जा रही है, जिसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed