फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cricket trial registration

Hapur News: क्रिकेट ट्रायल के ऑनलाइन पंजीकरण में हापुड़ पिछड़ा

Tue, 27 Feb 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 27 Feb 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
cricket trial registration
हापुड़। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने वर्ष 2024-25 के लिए होने वाले सभी ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सेवा शुरू की है। लेकिन हापुड़ जनपद इस प्रक्रिया में अन्य जिलों से पीछे चल रहा है। जिले से अभी तक 30 खिलाड़ियों ने ही पंजीकरण कराए हैं।
विज्ञापन

बुलंदशहर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अंशुल मित्तल ने बताया कि एसोसिएशन से गौतमबुद्धनगर और हापुड़ जिले के खिलाड़ी भी संबद्ध हैं। दोनों जिले बुलंदशहर मंडल के अंतर्गत आते हैं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बार पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू की है। पहले बुलंदशहर जिले के अंतगर्त हापुड़ और गौतमबुद्धनगर को भी कोड दिए गए थे। लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण अभी केवल बुलंदशहर क्रिकेट एसोसिएशन के कोड पर ही हो रहा है। इसलिए हापुड़ के खिलाड़ी भी बुलंदशहर जनपद के तहत ऑनलाइन पंजीकरण कराएं। पंजीकरण के बाद चालान फार्म का प्रिंट निकाल लें। चालान की फीस हापुड़ में ही जमा होगी। संबंधित एसोसिएशन के पदाधिकारी के पास चालान फार्म जमा होगा और फीस भी वहीं पर ही जमा करनी होगी।
विज्ञापन

हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नवीन सचदेवा ने बताया कि तीनों जिलों के खिलाड़ी जो अंडर-14, 16, 19, 23 व सीनियर वर्ग के बालक-बालिका और पुरुष-महिला खिलाड़ी हैं। वह अपना पंजीकरण उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक पर कर सकते हैं। खिलाड़ी https://registration.upca.tv/ लिंक के माध्यम से बुलंदशहर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत फार्म भरकर पंजीकरण कराएंगे। पंजीकरण के लिए डिजिटल फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड को अपलोड करना आवश्यक है। पंजीकरण की सूचना जिले की सभी खेल अकादमी के संचालकों को भी दे दी गई है। पंजीकरण कराने के बाद खिलाड़ियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। 5 अप्रैल से खिलाड़ियों के चालान फार्म जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आयुष सिंहल ने बताया कि प्रत्येक वर्ग के लिए पंजीकरण का शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। चालान फार्म जहां भी जमा कराया जाएगा, इसकी सूचना जल्द ही दे दी जाएगी। खिलाड़ियों के लिए सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इसलिए खिलाड़ी परेशान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed