{"_id":"65f1cd6285f95c4c0d06309e","slug":"cm-visit-in-dhaulana-hapur-news-c-135-1-hpr1001-108617-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कल धौलाना आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कल धौलाना आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Wed, 13 Mar 2024 09:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 13 Mar 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को धौलाना आ सकते हैं। धौलाना में स्थित शीतल पेय कंपनी मून बेवरेज का 15 मार्च को उद्घाटन होना है। इन्वेस्टर्स समिट में कंपनी द्वारा 700 करोड़ का प्रस्ताव दिया गया था। ऐसे में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दौरान जनपद में औद्योगिक इकाइयों में निवेश करने के लिए 553 निवेशकों के 32 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले थे। इन्हीं प्रस्तावों में मून बेवरेज कंपनी का नया प्लांट भी शामिल था।
मून बेवरेज कंपनी के अधिकारियों के अनुसार 40 से 45 मिनट के लिए मुख्यमंत्री के आने की संभावना है। सुबह करीब 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान ही मुख्यमंत्री प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस कंपनी में शीतल पेय बनाया जा रहा है। हालांकि, इसके लिए अभी सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन तैयारी पूरी की जा रही हैं। मून बेवरेज के बाहर ही हेलीपेड बनाया जा रहा है। जिला प्रशासन की पूरी टीम कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है। हालांकि अधिकारियों के अनुसार यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी है। मुख्यमंत्री का कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है।