फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   208 youth got employment in employment fair

Hapur News: रोजगार मेले में 208 युवाओं को मिला रोजगार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
208 youth got employment in employment fair
प्रमाणपत्र के साथ रोजगार पाने वाले छात्र-छात्राएं।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। बड़ौदा हिंदुवान गांव स्थित आईटीआई में बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला का आयोजन व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के तत्वावधान में किया गया। जिसमें जनपद की 15 कंपनी के अलावा 467 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 208 को रोजगार मिला। कार्यक्रम का संचालन नवदीप शर्मा द्वारा किया गया।


मुख्य अतिथि धौलाना विधायक धर्मेंद्र सिंह तोमर ने रोजगार मेला और कौशल विकास प्रशिक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि सरकार रोजगार के प्रति बेहद गंभीर है। वह अधिक से अधिक शिक्षित युवाओं को रोजगार देना चाहती है। इसी के कारण रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सरकार प्रदेश से बेरोजगारी समाप्त करना चाहती है। रोजगार मेला लगाने का उद्देश्य युवाओं को रोजगार देना है। उन्होंने बताया कि बुधवार को आयोजित मेला में 467 छात्रों ने आवेदन किया, जिसमें से 208 को विभिन्न कंपनियों ने रोजगार दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान तेजपाल सिंह तोमर, जिला सेवा योजन अधिकारी अनिल कुमार गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर विधायक ने टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से निर्मित हो रही कार्यशाला का निरीक्षण भी किया। इस कार्यशाला में अगले वर्ष से 6 आधुनिक ट्रेड में नवीन तकनीक से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed