फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Agarwal Mahasabha Elections

अग्रवाल महासभा चुनाव : सदस्यता कार्ड के साथ सरकारी पहचान-पत्र भी जरूरी, तभी डलेगा वोट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Agarwal Mahasabha Elections
हापुड़। अग्रवाल महासभा के रविवार को होने वाले चुनाव से पहले शुक्रवार को बैलेट पेपर छपकर जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय पहुंच गए। वहीं, वोट डालने के लिए सदस्यों को सदस्यता कार्ड के साथ अब कोई एक सरकारी फोटो पहचान-पत्र भी लाना होगा। इसके बिना सदस्य मतदान नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर दोनों गुटों की ओर से खोले गए कार्यालयों में हर दिन सैकड़ों लोगों के लिए भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है। इस कारण शाम से लेकर रात तक तुलाराम की धर्मशाला और छज्जूमल की धर्मशाला के बाहर जाम के हालात रहते हैं। इस कारण आमजन को परेशानी हो रही है, लेकिन चुनाव को लेकर शहर में अलग-अलग चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

वोट को लेकर सभी एक-दूसरे की चरण वंदना कर रहे हैं। हालात यह हैं कि तड़के सुबह से लेकर देर रात तक प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं के घर वोट देने की अपील लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं, मतदान के लिए दीवान इंटर कॉलेज में तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि महासभा के चुनाव में 5837 मतदाता भाग लेंगे। मतदान के लिए सदस्यों को सदस्यता कार्ड जारी किए गए हैं। वहीं, कई सदस्यता कार्ड पर फोटो न होने के कारण अब चुनाव अधिकारी ने सरकारी पहचान-पत्र भी साथ में लाने के आदेश दिए हैं। इसके बाद दोनों गुटों की ओर से मतदाताओं से संपर्क तेज कर दिया गया है।
मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी व चुनाव अधिकारी दिग्विजय सिंह का कहना है कि बहुत से सदस्यों के सदस्यता कार्ड पर फोटो तक नहीं है। इसलिए आधार कार्ड या अन्य कोई सरकारी फोटो वाला पहचान-पत्र लाना अनिवार्य है। इसके बिना वोट डालने नहीं दी जाएगी। चुनाव के लिए बैलेट पेपर छपकर आ चुके हैं।


आनंद विहार में जमीन की खरीद को लेकर चल रहा विवाद
वर्ष 2024 में आनंद विहार के जी-ब्लॉक में करीब 2853 वर्ग मीटर भूमि की खरीद अग्रवाल महासभा की ओर से की गई थी। उस समय भूमि की कीमत करीब 4.85 करोड़ रुपये थी, जो आज बढ़कर तीन गुना से अधिक हो चुकी है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इस जमीन की खरीद को लेकर दो लेटर जारी हुए। इस पर दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे पर बदनाम करने का आरोप लगाया। इस प्रकरण में सोशल मीडिया पर लंबी बहस पूरे दिन चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed