{"_id":"5cd7239fbdec2207790749f0","slug":"171557603231-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी से दरोगा की पिस्टल चोरी, महकमे में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी से दरोगा की पिस्टल चोरी, महकमे में हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी से दरोगा की पिस्टल चोरी, महकमे में हड़कंप
हापुड़। जिले में अपराधियों पर पुलिस का कितना भय है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चोर पिलखुवा चौकी से ही दरोगा की पिस्टल और मैगजीन चोरी कर ले गए। मामला प्रकाश में आया तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना नौ मई की है, लेकिन फजीहत के डर से पुलिस ने मामले को दबाए रखा। अब दरोगा ने पिलखुवा कोतवाली में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है।
पिलखुवा क्षेत्र के बस अड्डा चौकी पर दरोगा राजवीर सिंह चौकी इंचार्ज हैं। नौ मई की दोपहर वह चौकी पर मौजूद थे। बताया जाता है कि इसी दौरान चौकी से उनकी सरकारी पिस्टल और मैगजीन जिसमें दस जिंदा कारतूस थे, चोरी हो गई। चोर कब चौकी में घुसकर उनकी सरकारी पिस्टल और मैगजीन चोरी कर ले गया इसकी दरोगा को भनक तक नहीं लगी। जब चोरी के बारे में पता चला तो दरोगा के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गयी। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे एएसपी राममोहन सिंह व सीओ ने जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वॉयड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने पूरी चौकी छानने के बाद आसपास क्षेत्र की भी गहनता से तलाशी ली। लेकिन पिस्टल का कुछ अता पता नहीं चला। पुलिस ने फजीहत के चलते मामले को दबाए रखा। शनिवार को मामले में एफआईआर दर्ज की गयी।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि दरोगा द्वारा पिलखुवा कोतवाली में पिस्टल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। लापरवाही बरतने को लेकर दरोगा के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गयी है। जांच के बाद दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।