फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नववर्ष रौनक मेले में स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुति देकर मन मोहा..

नववर्ष रौनक मेले में स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुति देकर मन मोहा..

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
नववर्ष रौनक मेले में स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुति देकर मन मोहा..
नववर्ष रौनक मेले में स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुति देकर मन मोहा
विज्ञापन


हापुड़। लायनेस क्लब हापुड़ विराट के तत्वावधान में रविवार को गोपाल वाटिका में नववर्ष रौनक मेले का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीपंचायती गौशाला के प्रधान नरेश अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाएं स्वावलंबी बनती हैं। महिलाओं को ऐसे आयोजनों में अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए। लायन मुकेश गोयल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण का अच्छा प्रयास है।
विज्ञापन

क्लब की अध्यक्षा अमिता अग्रवाल ने कहा कि इस ऐसे कार्यक्रमों से संस्था को अच्छी पहचान मिलेगी। रुचि गोयल ने कहा कि भविष्य में भी यह पहल जारी रहेगी। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर बैंबू ग्रोव स्कूल के छात्र प्रथम, किडजी स्कूल ने द्वितीय, न्यू होरिजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण मिसिज यूनिवर्स 2017 चीना सहगल ढींगरा रहीं। लकी ड्रा में शालिनी शर्मा ने प्रथम, रुचि गोयल ने द्वितीय, स्वाति अहूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुकेश गोयल, पंकज तिज्लवान, बेबी जिंदल, नरेश अग्रवाल ने किया।

इस दौरान लिली आहूजा, पूनम कर्णवाल, ममता कंसल, राशि कंसल, पुनीता कंसल, राखी गर्ग, सुष्मा अग्रवाल, दीपाली मित्तल, डोली गर्ग, नीतू गर्ग, दीपा माहेश्वरी, रेखा सिंह, अंजू सिंहल, रेखा गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed