{"_id":"68fd14eb2ef48545c5044184","slug":"two-killed-seven-injured-as-tractor-trolley-overturns-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-131764-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो की मौत, सात घायल
Sat, 25 Oct 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25 एचएएमपी 29- राठ में एंबुलेंस से अस्पताल जाते घायल। संवाद
राठ (हमीरपुर)। उरई रोड पर अमगांव तिराहे के पास शनिवार देर शाम सीमेंट व सरिया से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। दो घायलों को गंभीर अवस्था में उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
चिकासी थानाक्षेत्र के बरौली गांव निवासी सुखनंदन उर्फ सुख्खा कुशवाहा ने बताया कि शनिवार सुबह उसका बेटा सुरेश कुशवाहा (40) गांव के ही शंकर राजपूत के ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं लादकर गल्ला मंडी बेचने आए थे। देर शाम भवन निर्माण के लिए ट्राली में सरिया, सीमेंट लादकर वापस गांव जा रहे थे। तभी अमगांव तिराहे के पास ट्रैक्टर असंतुलित होकर ट्राली सहित सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में ट्रैक्टर चालक शंकर राजपूत (40), चंद्रभूषण (52), नरेंद्र यादव (40), विपिन राजपूत (21), मिथुन (20), सुरेश कुशवाहा (40), भइयालाल कुशवाहा (55), नीरज (36) व रोहित (25) घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर आई 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायल सुरेश कुशवाहा व भइयालाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नीरज व विपिन की हालत नाजुक होने पर दोनों को मेडिकल काॅलेज उरई रेफर किया गया है। मृतक सुरेश के पिता सुखनंदन ने बताया कि उनका बेटा सब्जी उगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। अपने पीछे पत्नी गिरजा व बेटे आकाश को रोता बिलखता छोड़ गया है। वहीं मृतक भइयालाल की पत्नी सरस्वती व चार बेटे बृजेंद्र, प्रभु, देवेंद्र व पवन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल किया। साथ ही सीएचसी पहुंच घायलों का हाल जाना। बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी के मोर्चरी में रखा दिया गया है।