फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Murder: Middle-Aged Man Found Throat-Slit in Bihuni Village

हमीरपुर: सोते समय अधेड़ की गला रेतकर हत्या, बिहूनी गांव में मचा हड़कंप

Fri, 11 Sep 2026 08:14 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 11 Sep 2026 08:14 AM IST
सार

Hamirpur News: जिले के मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूनी गांव में रात को सोते समय एक अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार तड़के परिजनों की नजर शव पर पड़ी तो घर में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Hamirpur Murder: Middle-Aged Man Found Throat-Slit in Bihuni Village
अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ राठ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

सोते समय हत्या से गांव में हड़कंप

बताया जा रहा है कि अधेड़ रात में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। शुक्रवार तड़के परिजनों ने जब उसे देखा तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hamirpur Murder: Middle-Aged Man Found Throat-Slit in Bihuni Village
अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या - फोटो : वीडिओ ग्रैब

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य

हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, जबकि डॉग स्क्वॉड की मदद से भी सुराग तलाशे गए। पुलिस आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा

अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ राठ ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed