{"_id":"6641023dc7d4a766230cafcf","slug":"students-giving-better-results-will-become-role-models-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-111090-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बेहतर रिजल्ट देने वाले विद्यार्थी बनेंगे रोल मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बेहतर रिजल्ट देने वाले विद्यार्थी बनेंगे रोल मॉडल
Sun, 12 May 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 12 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। इस वर्ष 2024 में आए यूपी बोर्ड के नतीजों के बाद जिले में सर्वश्रेष्ठ परिणाम अर्जित करने वाले स्कूलों को चयनित किया जाएगा। बताया गया कि अच्छे रिजल्ट वाले स्कूलों के छात्र-छात्राएं रोल मॉडल बनेंगे।
शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ने परीक्षाफल में सुधार के लिए कार्ययोजना बनाने के आदेश दिए। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के उन विद्यालयों का चयन किया है, जहां पर्याप्त छात्र संख्या है और उनका परीक्षाफल सर्वश्रेष्ठ रहा। इसमें छह विद्यालयों को चिह्नित किया जाएगा। साथ ही ऐसे विद्यालयों की अलग से सूची तैयार जा रही है। जिनका परीक्षा परिणाम 75 फीसदी से कम रहा।
सर्वश्रेष्ठ परीक्षाफल लाने वाले स्कूलों की सूची में शामिल सभी विद्यालयों के शिक्षक व छात्र-छात्राएं कम परीक्षाफल लाने वाले राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
बताया गया कि यह विद्यालय आगामी वर्ष के परीक्षाफल को बेहतर बनाने के लिए उत्कृष्ट पठन-पाठन की रणनीति तैयार कराएंगे। कम परीक्षाफल लाने वालों की सूची में शामिल विद्यालयों के प्रधानाचार्य सर्वश्रेष्ठ परीक्षाफल वाले विद्यालयों में शैक्षिक भ्रमण कराएं और पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों का आदान-प्रदान करते हुए अगले वर्ष बोर्ड परीक्षा में अच्छे नतीजे लाएं।
प्रभारी डीआईओएस पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रिजल्ट के हिसाब से सबसे अच्छे स्कूलों का चयन कर रहे हैं। इन स्कूलों में खराब रिजल्ट वाले छात्र-छात्राएं भ्रमण करेंगे। अच्छे रिजल्ट वाले स्कूलों के छात्र-छात्राएं रोल मॉडल बनेंगे।