{"_id":"6a9c5a9376e45d924e0e7354","slug":"dumper-breaks-down-on-betwa-bridge-highway-reels-under-traffic-jam-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-144672-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बेतवा पुल पर डंपर खराब, जाम में कराहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बेतवा पुल पर डंपर खराब, जाम में कराहा हाईवे
विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 20- शहर के बेतवा पुल पर लगा जाम। संवाद
हमीरपुर। शहर से निकले कानपुर सागर हाईवे पर बेतवा पुल में शनिवार शाम करीब पांच बजे डंपर अचानक खराब हो गया। इससे पुल के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। 40 मिनट तक हाईवे जाम से कराहता रहा। यातायात टीम ने क्रेन की मदद से डंपर को पुल से खींचकर बाहर कराया, तब यातायात बहाल हो सका।
शहर के बेतवा पुल पर डंपर खराब होने से पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। कुछेछा से लेकर यमुना पुल तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। जाम के चलते कई यात्री पैदल ही पुल पार करते नजर आए। सूचना पर आई यातायात टीम ने पुल पर खड़ी क्रेन को बुलाकर डंपर को पुल से खींचकर बाहर करवाया। करीब 40 मिनट बाद यातायात बहाल हो सका।
राहगीर अमित व रमेश ने बताया कि काफी देर से जाम लगा हुआ है। इसके चलते वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। पैदल ही पुल पार करना पड़ा। यातायात प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि बेतवा पुल पर डंपर के खराब हो जाने के कारण करीब आधा घंटा जाम रहा है। डंपर को बाहर निकालकर यातायात बहाल करा दिया गया है।