{"_id":"6a9c58771ea83c3fac0d25a1","slug":"notice-issued-to-social-welfare-officer-for-misleading-an-elderly-person-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144657-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: वृद्ध को गुमराह करने पर समाज कल्याण अधिकारी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: वृद्ध को गुमराह करने पर समाज कल्याण अधिकारी को नोटिस
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। तहसील सभागार में शनिवा को मंडलायुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दाैरान 35 शिकायतें आईं। इनमें से मात्र चार शिकायतों का माैके पर समाधान हो सका। वहीं एक वृद्ध को गुमराह करने पर समाज कल्याण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस माैके पर 11 शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
नगर के पठानपुरा मोहल्ला निवासी जगदीश ने शिकायती पत्र दिया। बताया कि करीब सात माह से उन्हें वृद्धा पेंशन नहीं मिली है। विभाग के चक्कर काटने पर पेंशन खाते में भेज देने की बात कहते हुए गुमराह किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र के कुम्हारिया गांव निवासी जयप्रकाश ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता सूची में नाम शामिल करने की गुहार लगाई।
बुधौलियाना मोहल्ला निवासी राधेश्याम ने बताया कि चार साल से आवास के लिए भटक रहे हैं। कई बार शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दाैरान शिक्षक दिवस के अवसर पर राठ व गोहांड ब्लॉक के 11 शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यहां पर डीआईजी राजेश एस., एसडीएम चित्रा निर्वाल, सीओ राजीव प्रताप सिंह, तहसीलदार दिलीप सिंह, एबीएसए शैलेश कुमार त्रिपाठी, विजय कुमार, राजेश कुमार कोतवाल अनूप सिंह आदि रहे।