{"_id":"6a9c5b04ca13fc966e07d461","slug":"20-cattle-found-dead-outside-the-nivada-cattle-shelter-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-144691-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: निवादा गोआश्रय स्थल के बाहर मृत मिले 20 गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: निवादा गोआश्रय स्थल के बाहर मृत मिले 20 गोवंश
विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 27- निवादा गांव स्थिति गो-आश्रय स्थल के बाहर मृत पड़े गोवंश। संवाद
बिवांर (हमीरपुर)। विकासखंड मुस्करा के निवादा गांव स्थिति गो-आश्रय स्थल के बाहर शुक्रवार शाम कई गोवंश मृत पड़े मिले। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर 20 गोवंश मृत पड़े थे। गो संरक्षक दल और विभागीय कर्मियों ने की गोवंशों की अंत्येष्टि कराई। बीडीओ ने कहा कि छह गोवंश मृत मिले हैं जबकि सचिव का कहना है कि 12 मृत गोवंशों को दफनाया गया है।
गांव निवासी राष्ट्रीय गो संरक्षक दल के जिलाध्यक्ष रामधनी व भाजपा मंडल कार्य समिति के सदस्य अजय सिंह चंदेल ने बताया कि शुक्रवार शाम राठ-हमीरपुर रोड से लगभग दो किलोमीटर कीचड़ में चलकर वह लोग गोआश्रय स्थल पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारी ट्रैक्टर से मृत मवेशियों को घसीटकर गोशाला से बाहर ले जा रहे थे। उन्हें देखते ही वह लोग ट्रैक्टर खड़ाकर गोशाला में ताला लगाकर भाग गए।
उन्होंने बताया कि आश्रय स्थल के बाहर करीब 20 गोवंश मृत पड़े थे। ताला बंद होने के कारण वह लोग अंदर नहीं जा सके। बाहर से देखा गया तो छह से सात गोवंश अंदर मृत पड़े दिखे। आरोप है कि मवेशियों को चारा नहीं दिया जाता है और पूरी गोशाला में दलदल होने के कारण मवेशी रात-दिन कीचड़ में खड़े रहते हैं। भूखे पेट मवेशी अत्यंत ही कमजोर हो गए हैं और दलदल में फंसे होने की वजह से दम तोड़ रहे हैं। शनिवार को गो संरक्षक दल के जिलाध्यक्ष, ग्रामीणों सहित एडीओ पंचायत धर्मेंद्र कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मपाल और सचिव रामसेवक ने मृत गोवंशों की अंत्येष्टि की।
विज्ञापन
बीडीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गोशाला के बाहर पांच-छह मवेशी मृत मिले हैं। वहीं सचिव रामसेवक का कहना है कि कुल 12 मवेशियों को दफनवाया गया है। शेष मवेशियों को भस्मानंद इंटर कॉलेज के सामने बने बंद पड़े अटल उपवन अंत्येष्टि स्थल में शिफ्ट कर दिया गया है।