{"_id":"6a9c59ce7a8c98cff2031aa9","slug":"bribery-allegation-leveled-against-veterinary-officer-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144668-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पशु चिकित्सा अधिकारी पर लगाया रिश्वत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पशु चिकित्सा अधिकारी पर लगाया रिश्वत का आरोप
विज्ञापन
हमीरपुर। मुस्करा विकासखंड के इमलिया गांव में पशुपालक ने सांप के काटने से मरी भैंस के पोस्टमार्टम में रिश्वत मांगने और फर्जी हस्ताक्षर लगाने का आरोप लगाया है। पशु मालिक अखिलेश कुमार ने पशु चिकित्सा अधिकारी वंशराज पटेल पर यह आरोप लगाया है। सैकड़ों ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है।
अखिलेश कुमार ने बताया कि 3 सितंबर की शाम उनकी भैंस की सांप के काटने से मौत हो गई थी। 4 सितंबर को इमलिया के पशु चिकित्सा अधिकारी वंशराज पटेल ने भैंस का पोस्टमार्टम किया। अखिलेश का आरोप है कि रिपोर्ट उनके पक्ष में करने के लिए डॉक्टर ने पैसे मांगे, न देने पर रिपोर्ट बदल दी। पशु मालिक के फर्जी हस्ताक्षर वाले पत्र भी लगाए गए। वंशराज पटेल ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के दौरान करहिया मौदहा के पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश गुप्ता भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पशु को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
ग्रामीणों ने वंशराज पर इलाज के नाम पर 500 से 1500 रुपये लेने का आरोप लगाया है। सर्वेश शुक्ला सहित तीन अन्य लोगों ने भी डॉक्टर पर पैसे लेने का आरोप लगाया। वंशराज ने स्वीकारा कि विभागीय नियमानुसार उन्हें निजी प्रैक्टिस का अधिकार है और वे निजी तौर पर जाने पर पैसे लेते हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने लिखित शिकायत मिलने पर जांच का आश्वासन दिया है।