फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Start bridge relief

पुल शुरू होने से राहत

Mon, 20 Apr 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 20 Apr 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Start bridge relief
आदर्श नगर योजना से मगही नाला पर पुल का निर्माण कराया गया है। रविवार को चेयरमैन माया बाल्मीकि ने उद्घाटन कर पुल को स्थानीय लोगों के  सुपुर्द कर दिया। नगर पंचायत में जलसंस्थान के पीछे की बस्ती में पहने वालों को अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन


कस्बे के मगही नाले पर नगर पंचायत ने पुल का निर्माण आदर्श नगर योजना के अंतर्गत कराया है। चेयरमैन ने बताया कि वर्ष 2014 -15 में आदर्श नगर योजना व राज्य वित्त आयोग एवं तेरहवें वित्त आयोग से मिली 4 करोड़ की धनराशि से सड़क, पार्क, पुल व विद्युत कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन


जिसमें भगत तालाब से बड़े बाबा तक सड़क निर्माण, बेरी रोड से बिलवारी तक सड़क, जमालू के मकान से रामप्रकाश के मकान तक सड़क व पुल निर्माण कार्य, चमेली के मकान से छोटा के मकान तक सड़क निर्माण रिटर्निंगवाल, अंबेडकर पार्क, ईदगाह से कब्रिस्तान तक सड़क निर्माण, वार्ड 01 व 05 में लो वोल्टेज की समस्या समाप्त करने के लिए 15 लाख की लागत से 25 केबीए के दो ट्रांसफार्मर, बस्तियों में 160 बिजली के खंभे आदि लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप से मनकी तिराहे तक फोरलेन में डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट, वार्ड 04 में नगर पंचायत के बगल में बारातशाला, वार्ड न 7 में हसमत के मकान के सामने बारातशाला का निर्माण, भगत तालाब परमेश्वरी तालाब, बिलवारी में अंत्येष्टि स्थलों का कार्य 75 लाख रुपये से कराया गया है। इस दौरान सभासद सुखराम, मनोज, फहीमखान, गंगाराम वर्र्मा, रूपराम, अर्चना, सुधा, सावित्री, बृजमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed