फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   SP's alliance with a sinking ship will fail: Mohan Yadav

सपा ने डूबते जहाज के साथ किया गठबंधन, होगा फेल : मोहन यादव

Wed, 15 May 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
SP's alliance with a sinking ship will fail: Mohan Yadav
महोबा/पनवाड़ी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2024 में हमारी सरकार बनेगी और डंके की चोट पर मथुरा के अंदर भगवान कृष्ण मुस्कराएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है, इससे गठबंधन फेल होगा। एमपी के सीएम मंगलवार को महोबा-हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कस्बा पनवाड़ी के नेहरू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित जनसभा में एमपी के सीएम मोहन यादव ने भगवान राम व भगवान कृष्ण के कई प्रसंग भी सुनाए। जिससे चुनावी जनसभा भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजती रही। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास बोलती नहीं बल्कि करके दिखाती है। उन्होंने वीर आल्हा-ऊदल की वीरता का भी बखान किया। कहा कि आल्हा ने तलवार चलाई तो ऊदल ने संघर्ष करके दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उन्होंने सबसे पहले नई शिक्षा नीति को लागू किया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने डूबते जहाज कांग्रेस से गठबंधन किया है, जो फेल होगा। गठबंधन चलती हुई गाड़ी से करो। उगते सूरज को नमस्कार करो। मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की ठान ली है। मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाया है।

विकास के नए आयाम बने हैं। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, ब्लॉक प्रमुख चरखारी सीमा कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख पनवाड़ी अंजना अनुरागी, भागीरथ नगायच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed