{"_id":"611ba9a28ebc3e42f874dfea","slug":"political-hamirpur-chunaao-hamirpur-news-knp646521563","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ विजय अभियान से करेंगे विधानसभा फतह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ विजय अभियान से करेंगे विधानसभा फतह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए नगर आए लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कबीर चौरा मंदिर में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री ने कहा बूथ विजय अभियान के तहत आगे बढ़ना है। जिसके लिए बूथ सदस्य समिति का गठन करना होगा। जाति व धर्म से परे बूथ के प्रत्येक घर में पार्टी की पहुंच बढ़ानी है। उन्होंने कहा नारी शक्ति को आगे लाना होगा।
जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने संगठनात्मक ढांचा मजबूत रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में नगरीय व ग्रामीण मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति चेक की। कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सिंह, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार बंटी, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. आराधना राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष सरस्वती शरण, बृजभूषण सोनी आदि रहे। (संवाद)