फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Old man and woman die due to snake bite

Hamirpur News: सांप के डसने से वृद्ध व महिला की मौत

Wed, 24 Jul 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 24 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Old man and woman die due to snake bite
भरुआ सुमेरपुर/राठ। अलग-अलग स्थानों पर सांप के डसने से एक वृद्ध व महिला की मौत हो गई। महिला के परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रहे, उसे समय से इलाज मिलता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत धुंधपुर के मजरा कलुवा डेरा निवासी रामकिशुन ने बताया कि उसके पिता छिदुवा निषाद (65) सुबह 7 बजे जानवरों के बाड़े में झाड़ू लगा रहे। तभी उन्हें कूड़े के ढेर पर छिपे जहरीले सांप ने डस लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

उधर, राठ क्षेत्र के मवई गांव निवासी जगतराम कुशवाहा ने बताया कि बुधवार सुबह 5 बजे उनकी पत्नी सुमन (38) कमरे में सो रही थीं। तभी जहरीले सांप ने दाहिने हाथ की उंगली में काट लिया। बताया कि झाड़-फूंक के लिए पनवाड़ी कस्बे में एक तांत्रिक के पास ले गए। हालत में सुधार न होने पर कुछ देर बाद सीएचसी पनवाड़ी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, ग्रामीणों ने कहा कि झाड़-फूंक की बजाए महिला को सीधे अस्पताल ले जाते तो शायद जान बच जाती।

सांप के डसने से चली गई किसान की जान
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव में सांप के डसने से किसान की मौत हो गई। सुगिरा निवासी कोमल कुशवाहा (28) खेती-किसानी करता था। मंगलवार की देर शाम वह खेत पर काम कर रहा था। तभी उसे सांप ने हाथ में डस लिया। इससे वह अचेत होकर गिर गया।

आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। तब परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से चंद्रभान, पत्नी साधना, बेटा सचिन, बेटी मानसी व सानवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed