{"_id":"9d02cfaad1cade1afc3c470395bc4343","slug":"mother-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के तमंचे से निकली गोली ने ली मां की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के तमंचे से निकली गोली ने ली मां की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्रा में दूल्हे की निकासी के दौरान युवक
विज्ञापन
द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में उसकी मां की ही मौत हो गई। मृृतका के दूूसरे
पुत्र ने भाई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर कोतवाली पुलिस ने
धारा 304 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा में शफ ी मुहम्मद के पुत्र साबिर का निकाह था। देर शाम विवाह वाले घर में दूल्हा निकासी की रस्म अदा की जा रही थी। दूल्हा की निकासी के समय जब लोग गांव के भूपेंद्र उर्फ भूपा पुत्र लक्ष्मीप्रसाद के घर के सामने पहुंची तो भूपा ने खुशी में अवैध तमंचे से एक फ ायर कर दिया। लेकिन फ ायर मिस हो गया। इस पर जब वह दोबारा असलहा लोड करने लगा तभी उसके असलहे से अचानक फ ायर हो गया। जिसकी गोली पास खड़ी उसकी 55 वर्षीय मां गोमती के कमर में जा धंसी। जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। जिससे अफ रातफ री मच गई। कुछ ही समय बाद गोली लगने से घायल महिला की मौत हो गई। मृतका के दूसरे पुत्र देवेंद्र उर्फ हल्के ने अपने भाई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी जिस पर कोतवाली पुलिस ने धारा 304 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी भूपा को मय तमंचा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।