{"_id":"aae7a51b8aacb5d4fe790b1a9b4aff7d","slug":"husband-browning-showing-the-rape-of-pregnant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को तमंचा दिखा गर्भवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को तमंचा दिखा गर्भवती से किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 16 Jul 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
पत्नी का इलाज कराकर लौट रहे युवक की कनपटी पर गांव
विज्ञापन
के ही युवक ने तमंचा सटा दिया। आरोपी ने डरा धमकाकर उसकी गर्भवती पत्नी से
दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया है। घटना मंगलवार शाम की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी गर्भवती पत्नी को डाक्टर को दिखाने के लिए घाटमपुर ले गया था। मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे वह घाटमपुर से कानपुर-महोबा पैसेंजर ट्रेन से आकर यमुना साउथ बैंक स्टेशन पर उतरा। यहां उसे गांव कही सुरेश भी मिल गया।
साधन न मिलने के कारण तीनों कच्चे रास्ते से पैदल ही गांव की ओर चल दिए। कई किलोमीटर चलने के बाद आस्तिक मुनि के आश्रम के पास पहुंचने पर अचानक सुरेश ने तमंचा निकालकर पति की कनपटी पर लगा दिया। उसने विरोध किया तो मारापीटा।
इस पर पति जान बचाकर जंगल में छिप गया। इसके बाद युवक ने उसकी गर्भवती से दुष्कर्म किया। साथ ही किसी ने घटना का जिक्र न करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर गांव की ओर चला गया। आरोपी के जाने के बाद पति और पत्नी को लेकर किसी तरह गांव पहुंचा।
आरोप है कि युवक ने दबंगई दिखाते हुए अपने भाइयों के साथ पीड़िता के घर जा पहुंचा और तमंचा लहराते हुए पुलिस से शिकायत न करने की हिदायत दी। साथ ही धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे।
थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया। इस घटना में त्वरित कार्रवाई करने पर एसपी डीपी सिंह ने थानाध्यक्ष को सम्मानित किया है।