{"_id":"62546ed7c47d0d12fe4b2995","slug":"hmirpur-news-hamirpur-news-knp6906576106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-सागर और बांद मार्ग पर नौ घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-सागर और बांद मार्ग पर नौ घंटे जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे व बांदा मार्ग स्थित स्टेट हाईवे पर ट्रकों के खराब होने व पलटने से रविवार की रात एक बजे से सोमवार सुबह दस बजे तक जाम की स्थिती बनी रही। सुबह जब पुलिस महकमे को आईजी के मुख्यालय आने की जानकारी हुई, तब जाकर यातायात पुलिस ने जाम खुलवाया। जाम का असर कस्बे में भी दिखाई दिया। इसमें राहगीरों के साथ-साथ परीक्षार्थियों को भी काफी परेशानी हुई।
रविवार की रात नेशनल हाईवे 34 पर नजरपुर मोड़ के पास बालू लदा ओवरलोड ट्रक खराब हो गया। इससे जाम लगना शुरू हो गया। इसी तरह स्टेट हाईवे बांदा मार्ग में नागास्वामी डिग्री कॉलेज के समीप बालू लदा ट्रक पलट जाने से दोनों मार्गों में भीषण जाम लग गया। जाम में दोनों मार्गो में रोडवेज बस, एंबुलेंस सहित सैकड़ों की तादाद में छोटे-बड़े वाहन फंसे नजर आए।
सुबह कस्बे में निकलने के लिए चारों ओर वाहन सवारों में होड़ सी मची रही। सर्वाधिक परेशानी बोर्ड परीक्षा एवं विश्वविद्यालय के परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं एवं ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को हुई। ज्यादातर लोगों को पैदल ही केंद्रों तक जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। सुबह जब आईजी बांदा के मुख्यालय आने की भनक लगी। तब यातायात पुलिस के दरोगा व सिपाही जाम खुलवाने के दौड़े। यातायात प्रभारी संजय कुमार अपनी टीम के साथ मुख्यालय से लेकर कस्बे तक का जाम खुलवाने में जुट गए। तब कहीं जाकर नौ घंटे बाद दोनों मार्गों का यातायात सामान्य हो सका। जाम खुलते ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।