फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur's daughter Aarti became an artist and created a world record.

Hamirpur News: हमीरपुर की बेटी आरती ने आर्टिस्ट बन बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tue, 04 Nov 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 04 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur's daughter Aarti became an artist and created a world record.
फोटो 04 एचएएमपी 37- बीते दिनों एक कार्यक्रम में राठ आए खान सर को उनकी पेंटिंग भेंट करती आरती। स
हमीरपुर। यह कहानी जिले के राठ कस्बा निवासी गरीब परिवार की बेटी आरती की है। एक ऐसी बालिका जिसके पिता खेमचंद्र वर्मा साइकिल रिपेयरिंग का काम करते हैं और बेटी बचपन से ही आर्टिस्ट बनने का सपना संजो रही थी। इस बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से देश दुनिया में एक नई पहचान बनाई है।
विज्ञापन


महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के अंतर्गत मंगलवार से आठ नवंबर तक अनंता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत समाज में बदलाव के लिए प्रयासरत महिलाओं की प्रेरक कहानियों को जनपद स्तर पर विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन


आरती की कला में विशेष रुचि थी। एक दिन कक्षा में अध्यापक द्वारा पूछा गया कि कौन क्या बनना चाहता है। तभी आरती का जवाब था कि वह आर्टिस्ट बनना चाहती है। कक्षा की कुछ बालिकाओं ने उसकी इस बात का बहुत मजाक उड़ाया और कहा कि इसके पापा तो टूटी-फूटी साइकिल सुधारते हैं, ये क्या आर्टिस्ट बनेगी।परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण विद्यालय द्वारा उसकी फीस माफ कर दी गई। इधर पेंटिंग को बनाने में काफी खर्चों का सामना करना पड़ रहा था, तो एक दिन अचानक उसके दिमाग में ख्याल आया कि क्यों न मानव बालों से बड़ी पेंटिंग बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाऊं, उसने पांच बोरी बाल इकट्ठे करके 155.10 फीट लंबी पेंटिंग बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
उपलब्धियां

- 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर उद्घाटन पर श्रीराम मंदिर और रामलला की रंगोली बनाई।
- 14 अप्रैल को बाबा साहेब की 25 फीट लंबी रंगोली राठ कस्बा के श्री मां शारदा कॉलेज में बनाई।
- प्रधानमंत्री के राठ आगमन पर मंच के सामने 600 वर्गफीट में लगातार 23 घंटों तक मेहनत करके वंदेभारत ट्रेन सहित सभी योजनाओं और स्वागत की रंगोली बनाई।
- जीसीआई सप्ताह द्वारा मिमिक्री का प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया।
- मानव बालों की 155.10 फीट लंबी पेंटिंग बनाई।
-------------
मिले अवॉर्ड

- फोर्स वर्ल्ड रिकॉर्ड अवॉर्ड।
- इंटरनेशनल अवॉर्ड- इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज।
- वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड अवॉर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed