फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Galla market closed in protest against stock limit on pulses

दलहन पर स्टॉक सीमा के विरोध में गल्ला मंडी बंद

Fri, 16 Jul 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Galla market closed in protest against stock limit on pulses
राठ। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दलहन पर स्टाक सीमा निर्धारित करने के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने गल्ला मंडी में काम ठप रखा। विभागीय मंत्री को भेजे ज्ञापन में स्टाक सीमा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने कहा कि मंत्रालय की ओर से 2 जुलाई को अध्यादेश जारी कर मूंग दाल को छोड़कर अन्य दलहनों पर थोक, रिटेलर व्यापारी के लिए स्टाक सीमा लगा दी गई है। साथ ही विभिन्न नियमावली लागू कर व्यापार को जटिल बना दिया है।
विज्ञापन

कहा कि यह अध्यादेश व्यापारी, उद्योग अथवा किसानों के हित में नहीं है। इससे व्यापार बुरी तरह से प्रभावित होगा। व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपा। इसमें दालों पर लगाई गई स्टॉक सीमा हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि विरोध स्वरूप शुक्रवार को मंडी में काम ठप किया गया है। यदि उनकी सुनवाई नहीं होती तो व्यापारी अनिश्चितकालीन बंदी के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर काशी प्रसाद गुप्ता, गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष हरि प्रकाश गुप्ता, महामंत्री बृजेंद्र गुप्ता, महेश अग्रवाल, दीपक पुरवार, भागवत राजपूत, मुन्ना राजपूत, नीरज गुप्ता, बृजेश गुप्ता, धर्मपाल गुप्ता, संदीप अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed