फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   District hospital's CBC machine broken, tests stalled

Hamirpur News: जिला अस्पताल की सीबीसी मशीन खराब, जांचें ठप

Wed, 24 Jul 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 24 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
District hospital's CBC machine broken, tests stalled
हमीरपुर। जिला अस्पताल की सीबीसी मशीन खराब होने से खून की जांचें ठप हैं। मरीज निजी पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

सीएमएस ने जल्द मशीन को ठीक करा जांचें शुरू होने का दावा किया है। बुधवार को ओपीडी में 627 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। अन्य करीब 200 जांचे हुईं हैं।
मौजूदा समय में मौसमी बीमारियों के कारण इस समय जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में प्रतिदिन 600 से 800 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें सर्दी, जुकाम, बुखार व पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रहती है।
डॉक्टर 100 से 200 मरीजों को सीबीसी जांच लिखते हैं। अस्पताल की सीबीसी जांच मशीन खराब होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। जांच कराने आए मरीज महक और निशा श्रीवास, नीलम निषाद ने बताया कि सीबीसी जांच के आए हैं लेकिन यहां मशीन खराब होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे अब मजबूरी में बाहर से महंगे दामों पर जांच करानी होगी। अस्पताल प्रशासन इसको लेकर वैकल्पिक व्यवस्था रखनी चाहिए ताकि दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
सीएमएस डॉ. एसपी गुप्ता ने बताया कि पीओसीटी कंपनी के इंजीनियर को बुलाया गया है। जल्द उसके आने की सूचना है। सीबीसी मशीन दुरुस्त होते ही जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed