फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   We are not dishonest , giving crops were betrayed '

‘बेईमान नहीं हम, फसलें दे रहीं दगा’

Mon, 20 Apr 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 20 Apr 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
 We are not dishonest , giving crops were betrayed '

फसल बर्बादी से तबाह किसानों में ट्रैक्टरों के छीनने का भी खासा मलाल है। किसानों का कहना है  कि वह बेईमान नहीं है। लेकिन करें तो क्या करें जब हर साल फसलें धोखा दे रही हैं तो हम लोग बैंक की कर्ज अदायगी कहां से करें। अमर उजाला अभियान के बाद नीलामी की जानकारी हुई नहीं तो भनक भी नहीं लगती।

विज्ञापन


किसान कहते हैं बैंक और ट्रैक्टर एजेंसियों की मिलीभगत से दलालों ने सब्जबाग दिखाए थे। वह तो कहीं गए ही नहीं बल्कि दलाल ही उनके खेतों क ी खसरा-खतौनी लेकर उनके घर आए। बातों के जाल में फंसाकर उन्हें ट्रैक्टर एजेंसी तक ले गए ट्रैक्टर दिलवाकर ग्रीन कार्ड बनवाया और उसका पैसा कमीशनबाजी में हड़प लिया।
विज्ञापन


इधर उबड़-खाबड़ असिंचित जमीन पर फसलों में पैदावार नहीं हुई और उनके ट्रैक्टरों की औने-पौने दामों पर ई नीलामी कर दी गई। कहते हैं कि अगर अमर उजाला ने अभियान न चलाया होता तो इस नीलामी की उन्हें भनक भी नहीं लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठ तहसील क्षेत्र से आए बकरई के शिवरतन, रिहुंटा के रामकृपाल व गोहानी पनवाड़ी निवासी हरप्रसाद समर्थ फाउंडेशन के देवेंद्र गांधी और बांदा के आए बुंदेलखंड भविष्य परिषद के संयोजक पुष्पेंद्र रविवार को जिलाधिकारी संध्या तिवारी से मिले।


किसानों ने डीएम को इस बात पर धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनके ट्रैक्टरों की नीलामी निरस्त करा दी। साथ ही किसानों ने बैंक से ट्रैक्टर वापस कराने की मांग की। इस मामले में जिलाधिकारी ने कहा कि वह बैंक से ट्रैक्टर वापस दिलाने की हर संभव मदद करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed