फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The problem of power cuts in 44 -degree temperatures

44 डिग्री तापमान में बिजली कटौती ने छकाया

Tue, 12 May 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 12 May 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
The problem of power cuts in 44 -degree temperatures

जैसे जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, बिजली कटौती ने लोगों को छकाना शुरू कर दिया है। 44 डिग्री तापमान में पंखा, कूलर की सुविधा न मिलने से लोगों का दिन का चैन और रात की नींद छिनती जा रही है। दिन व रात में लगातार ट्रिपिंग हो रही है। ऐसे में इनवर्टर भी काम नहीं कर रहे। शहरी क्षेत्र को बमुश्किल 12 घंटे तो ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि अप्रैल माह तक उपभोक्ताओं को औसतन 15 घंटे तक सप्लाई मिलती रही है, लेकिन मई शुरू होते ही वितरण व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। मोहल्लों की आए दिन सप्लाई ठप कर दी जाती है। सुबह से बिजली गुल हो जाती है और दिन में 3-4 घंटा बिजली रहती है तथा सारा दिन बिजली गुल बनी रहती है।
विज्ञापन


दिन का तापमान 44 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। जब बिजली की जरूरत होती है तब वह दगा दे जाती है। बिजली जाने के बाद जब लोग अधिकारियों व पावर हाउस के नंबरों पर संपर्क करते हैं तो उन्हें टका सा जवाब मिलता है कि ऊपर से कटौती हो रही है। विभाग की एक और दलील है कि ओवर लोडिंग और लाइन लॉस होने से भी यह समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि विभाग ने अभियान चलाकर बिजली चोरी रोकने में काफी हद तक सफलता प्राप्त कर ली है। हजाराें नए कनेक्शन हुए और मनमानी लोड भी बढ़वाया गया है। इसके बाद भी पावर कट से निजात क्यों नही मिल पा रही है। इसका अधिकारियों के पास कोई जवाब नही हैं। उधर उपभोक्ताओं का कहना है कि अभी तो गर्मी की शरुआत है।

जून में क्या होगा? दिन व रात में पावर कट रहने से व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। रात में बत्ती जाने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। पावर हाउस पर मौजूद रजिस्टर से पाया गया कि पांच मई को 24 घंटे आपूर्ति रही, लेकिन आठ घंटे तक कटौती की गई।

इसी तरह छह और सात मई को चार घंटे, आठ को सात घंटे, नौ और दस को पावर हाउस से तीन घंटे बिजली की कटौती कर ली गई। बिजली विभाग का 16 घंटा बिजली देने का दावा अभिलेखों में तो नजर आता है। लेकिन हकीकत कुछ और है। सही मायने में मुख्यालय में ही 10 से 12 घंटे की आपूर्ति की जा रही है।


जब यह हाल मुख्यालय का है तो तहसील व ग्रामीण इलाकों का क्या होगा। इस बात से आप खुद ही अंदाजा लगा सकते है। चार दिन पहले की छोड़िए सोमवार की आपूर्ति का हाल कुछ इस प्रकार रहा। सुबह 7 बजे आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर में 12 बजे आने वाली सप्लाई न आकर दोपहर 2 बजे आई। मात्र ढाई घंटे आपूर्ति रहने के बाद बिजली फिर गुल हो गई। इसके बाद शाम 7 बजे आपूर्ति हुई। अब किस समय बिजली गुल हो जाए। किसी को पता नही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed