फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The audience got up dancing on Dancing Peacock peahen

मोर मोरनी नृत्य पर झूम उठे दर्शक

Fri, 29 May 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 29 May 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
The audience got up dancing on Dancing Peacock peahen

ब्रह्मलीन संत ध्यानीदास महाराज की तपोस्थली में चल रहे विष्णु महायज्ञ में रात को आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में वैष्णवी जागरण परिवार के कलाकारों ने मोर मोरनी के प्रेरणात्मक चरित्र से संबंधित गीत मोहे ऐसो बनाइए मोरना मैं नाचूं ता ता थइया पर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।

विज्ञापन


महंत श्याम तिवारी ने मोर को एक कामहीन पवित्र पक्षी बताया, जो नृत्य के समय मुख से निकले श्वेत आंख से वंशावली बढ़ाता है। बताया कि मयूर की पवित्रता के कारण ही कृष्ण ने मोर मुकुट धारण किया।
विज्ञापन


इसके बाद त्रिदेव नृत्य नाटिका ग्रुप के कलाकारों ने उज्जैन के महाकालेश्वर की भस्म आरती व कलकत्ता कालीघाट में होने वाले मसाने की होली का सजीव चित्रण किया तो रजत शर्मा व हिमांशु गुप्ता ने पूरे शरीर में मिट्टी का तेल डालने के बाद आग लगाकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर दिन में बनारस से आए आचार्यों ने वैदिक रीति रिवाज से महायज्ञ संपन्न कराया। आचार्य प.चंद्रभूषण ने भागवत कथा को आगे बढ़ाते हुए भगवान कृष्ण के दिव्य अवतार व अवतार वाद के रहस्य की मार्मिक व अध्यात्मिक विवेचना की।


संत सम्मेलन के चौथे दिन प्रभात ब्रह्मचारी के मधुर स्वर में गुरु महिमा का भजन सुन श्रोता मुग्ध हो गए।

आचार्य देवीप्रसाद ने मानव जीवन की सार्थकता पर प्रकाश डाला। संत सम्मेलन कार्यक्रम का संचालन जगदेवानंद महाराज ने किया। इस दौरान राजा निगम, प्रेमशंकर आनंद, अशोक सचान, रघुवीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed