फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   prasav ke dauran navajat ki maut, hangaama

प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा

Sat, 15 Jun 2019 11:57 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Sat, 15 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
prasav ke dauran navajat ki maut, hangaama
राठ सीएचसी में मामले की जानकारी देते प्रसूता के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे की सीएचसी में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। प्रसूता के पति ने कोतवाली में स्टाफ नर्स के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


 मझगवां थाने के गिरवर गांव निवासी ब्रजेंद यादव ने बताया उसकी पत्नी रचना को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे अस्पताल लेकर पहुंचा। दो घंटे इंतजार के बाद उसे मैटरनिटी विंग में भर्ती किया गया। स्टाफ नर्स ने 20 मिनट में नार्मल डिलीवरी का आश्वासन दिया था। बताया जब दो घंटे तक प्रसव नहीं हुआ तो उसे चिंता हुई।
विज्ञापन


नर्स से जानकारी लेने पर उसने सामान्य प्रसव की बात दोहराई। बताया रात करीब 10 बजे स्टाफ द्वारा बच्चा होने की सूचना मिली। पिता बनने की खुशी मनाता इससे पहले उसे बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है। आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान स्टाफ नर्स समृद्धि ने लापरवाही बरती है। बच्चे को जोर जबरदस्ती से निकाला है। जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिशु की मौत होते ही स्टाफ नर्स चुपचाप वहां से निगल गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। प्रसूता के पति ब्रजेंद यादव ने स्टाफ नर्स समृद्धि के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक डा. आरपी वर्मा ने बताया कि बच्चेदानी की झिल्ली फटी थी, जिससे बच्चा मृत पैदा हुआ है। वहीं स्टाफ नर्स समृद्धि ने लापरवाही के आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed