फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered in case of assault and truck arson.

Faridabad News: मारपीट और ट्रक में आग लगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 10 Sep 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of assault and truck arson.
गायों को टक्कर मारने पर भीड़ ने धर्म पूछकर चालक को पीटा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने सेक्टर-18 स्थित लक्ष्मी पैलेस के पास गायों से ट्रक की टक्कर के बाद चालक के साथ मारपीट, 12 हजार रुपये छीनने और ट्रक में आग लगाने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ट्रक चालक का आरोप है कि भीड़ ने उसका धर्म पूछकर जान से मारने की कोशिश की थी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बीते माह की है। पुलिस ने एक माह से ज्यादा का समय बीतने पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के मुताबिक, नूंह के फिरोजपुर नमक गांव निवासी ट्रक चालक शहीद अहमद ने बताया कि पांच अगस्त को वह ट्रक लेकर ओल्ड फरीदाबाद से खेड़ीपुल की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-18 में लक्ष्मी पैलेस के पास अचानक सड़क पर कुछ गायें आ गईं थीं। उन्हें बचाने के लिए उसने ब्रेक लगाए फिर भी टक्कर लगने से कुछ गायें चोटिल हो गईं थीं, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई और लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। शहीद का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की लेकिन उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सात अगस्त को मांडीखेड़ा सिविल अस्पताल में उनकी एमएलआर हुई, जिसमें डॉक्टर ने 11 चोटें दर्ज की थीं। उसके बाद उसने एसडीएम को शिकायत दी थी। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल से मिली रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed